होली पर ओला का 'महाधमाका': सुपर स्प्लेंडर से भी सस्ती हुई इलेक्ट्रिक बाइक

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Mar, 2026 02:00 PM

ola mahadhamaka on holi electric bikes cheaper than the super splendor

AUTO Desk: देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी 'ओला इलेक्ट्रिक' (Ola Electric) ने होली के त्योहार को और भी रंगीन बनाने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने 'होली महोत्सव' कैंपेन के तहत रोडस्टर...

AUTO Desk: देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी 'ओला इलेक्ट्रिक' (Ola Electric) ने होली के त्योहार को और भी रंगीन बनाने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने 'होली महोत्सव' कैंपेन के तहत रोडस्टर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत घटाकर अब ₹79,999 कर दी है। इस आक्रामक कीमत के साथ अब ओला की यह बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर जैसे लोकप्रिय पेट्रोल मॉडलों से भी सस्ती हो गई है।

'मुहूर्त महोत्सव' में मिलेगा अतिरिक्त लाभ

कंपनी ने एक विशेष 'मुहूर्त महोत्सव' ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत दो दिनों तक चलने वाले 90 मिनट के खास 'शुभ मुहूर्त' में ग्राहक सीमित संख्या में वाहनों को विशेष त्योहार कीमतों पर खरीद सकेंगे। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए एक बड़ा मौका है जो कम बजट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक अनुभव चाहते हैं।

पुराने ग्राहकों के लिए विशेष 'इंसाइडर' छूट

ओला ने अपने मौजूदा ग्राहकों का भी विशेष ध्यान रखा है:

अतिरिक्त छूट: 'ओला इंसाइडर्स' कम्युनिटी से जुड़े ग्राहकों को मुहूर्त के दौरान ₹5,000 का एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलेगा।
लॉयल्टी रिवॉर्ड: यदि कोई मौजूदा ग्राहक अपने नाम पर दूसरी ओला गाड़ी खरीदता है, तो उसे ₹20,000 तक का लाभ मिलेगा, जिसमें कैशबैक और सॉफ्टवेयर अपडेट शामिल हैं।


स्कूटरों पर भी ऑफर्स की बरसात

सिर्फ मोटरसाइकिल ही नहीं, बल्कि ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर भी आकर्षक डील्स दी जा रही हैं। पुराने स्कूटर को नई जनरेशन S1 या रोडस्टर मोटरसाइकिल से बदलने पर ₹50,000 तक का फायदा मिल सकता है। वहीं,  S1 Pro और S1 Pro+ मॉडल पर सीमित समय के लिए 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प दिया जा रहा है।

सॉफ्टवेयर और कैशबैक का तड़का

कंपनी अपने MoveOS प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और आकर्षक कैशबैक ऑफर्स भी प्रदान कर रही है। ओला का उद्देश्य इस होली पर पेट्रोल गाड़ियों के बाजार में सेंध लगाकर इलेक्ट्रिक क्रांति को घर-घर तक पहुंचाना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!