Edited By Dishant Kumar, Updated: 03 Aug, 2021 09:13 PM
सोलन में राष्ट्रीय स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे भारतवर्ष से करीबन 1500 प्रतिभागी भाग लेंगें। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत कर रहे है।
सोलन में राष्ट्रीय स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे भारतवर्ष से करीबन 1500 प्रतिभागी भाग लेंगें। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ,खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत कर रहे है।यह जानकारी कूडो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, अजय जसवाल ने मीडिया को दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता मेंहर उम्र के खिलाड़ी भाग ले रहे है। कोरोना लॉक डाउन के चलते, यह प्रतियोगिता काफी समय से, नही हो पाई थी। लेकिन अब हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में, मेजबानी करने का मौका मिला है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय जसवाल ने बताया कि 2 से 7 सितंबर को यह प्रतियोगिता ग्रीन हिल्स कॉलेज में आयोजित की जाएगी । जिसमे महिला और पुरुष दोनों भाग लेंगे। उन्होंने बताया की, देश भर से 28 राज्यों की टीमें भाग लेंगी |