केरल के बाढ़ पीड़ितों को हिमाचल ने 5 करोड़ की राहत राशि देने का किया ऐलान

Edited By Ekta, Updated: 19 Aug, 2018 09:28 AM

himachal announces rs 5 crore relief fund to flood victims of kerala

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य को हिमाचल प्रदेश की ओर से 5 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि बाढ़ के कारण केरल में स्थितियां काफी नाजुक हैं लेकिन मुसीबत की...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य को हिमाचल प्रदेश की ओर से 5 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि बाढ़ के कारण केरल में स्थितियां काफी नाजुक हैं लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में सारा देश केरल के लोगों के साथ खड़ा है।

बाढ़ से केरल के कई इलाकों में हाहाकार है और कई लोग बेघर हो चुकें है 324 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे और केरल सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों का पुनर्वास प्राथमिकता के आधार पर करेगी। मौसम विभाग ने केरल के 14 में से 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी कर रखा है।

राज्य में बाढ़ के चलते 80 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। बाढ़ से केरल में 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को राज्य से गुजरने वाली या चलने वाली 35 ट्रेनों को रद्द किया गया। केरल सरकार कोच्चि के नौसेना हवाई अड्डे से भी उड़ानें शुरू कराने की कोशिश में हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में भी पिछले 11 से 13 अगस्त को हुई बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण प्रदेश में 19 लोगों की मौत हुई। कई एनएच सहित 495 के करीब सड़कों पर यातायात ठप हो गई।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!