हिमाचल की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का निधन, 31 को होगा अंतिम संस्कार

Edited By Ekta, Updated: 30 May, 2018 01:23 PM

former himachal governor urmila singh of dead

हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उर्मिला सिंह का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम को निधन हो गया। 72 वर्षीय उर्मिला 28 दिसम्बर 2017 से ब्रेन हेमरेज और सांस की बीमारी से पीड़ि‍त थी। तब से उनका इलाज मध्य प्रदेश में इंदौर के...

शिमला: हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उर्मिला सिंह का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम को निधन हो गया। 72 वर्षीय उर्मिला 28 दिसम्बर 2017 से ब्रेन हेमरेज और सांस की बीमारी से पीड़ि‍त थी। तब से उनका इलाज मध्य प्रदेश में इंदौर के बांबे अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर उनके गांव घूरवाडा लाया जाएगा। जहां 31 मई को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


उल्लेखनीय है कि उर्मिला सिंह विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा की माता थी और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की रिश्‍तेदार थी। वह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय थी। रायपुर में जन्मी उर्मिला मध्य प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जाता है कि पति राजकुमार बीरेंद्र सिंह की मौत के बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गईं और लंबे समय तक राजनीति में रही। कांग्रेस पार्टी ने उनको पार्टी में अहम योगदान देने के लिए 2010 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्‍त किया था। उर्मिला 25 जनवरी 2010 को राज्यपाल बनीं और वर्ष 2013 तक इस पद पर रहीं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!