महंगाई को आशा कुमारी ने सरकार पर साधा निशाना, बढ़ती महंगाई सरकार की बड़ी नाकामी

Edited By , Updated: 24 Jun, 2021 09:26 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव और पंजाब की पूर्व प्रभारी सहित डलहौजी से छे बार की विधायिका आशा कुमारी ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है आशा कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा है...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की  पूर्व महासचिव और पंजाब की  पूर्व प्रभारी सहित डलहौजी से छे बार की विधायिका आशा कुमारी ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है आशा कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम सहित खाद्य सामग्री में इस्तेमाल होने वाला तेल भी आसमान छू रहा है उन्होंने कहा है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार नाकाम साबित हो रही है आशा कुमारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार को जमकर लपेटा,. उन्होंने कहा है कि एक तो महामारी चल रही है और इस महामारी की वजह से लोग काफी परेशान है लेकिन दूसरी और सरकार लोगों को दोहरी मार से मारना चाहती है उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में जहां लोगों के पास रोजगार नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जो लोगों के साथ खिलवाड़ जैसा किया जा रहा है आशा कुमारी ने कहा कि सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए और उन लोगों को राहत देनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!