Edited By Updated: 02 May, 2016 01:04 PM
नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल कांग्रेस सरकार के गिरने का सपना न देखें। सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
मंडी: नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल कांग्रेस सरकार के गिरने का सपना न देखें। सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
भाजपा नेता कितनी ही चालें चलकर केंद्र से दबाव बनाएं लेकिन प्रदेश में अगली सरकार भी कांग्रेस की होगी।’ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को सुंदरनगर में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर वास्तविकता जानते हैं और उन्होंने सच बोलने की हिम्मत दिखाई है। इसके लिए जयराम ठाकुर को मेरी जयराम। बता दें कि 2 दिन पूर्व मंडी में प्रैस वार्ता के दौरान सराज विधानसभा के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा था कि हमें सरकार गिरने का इंतजार न करके चुनाव की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रो. धूमल 3 साल से हर जगह सरकार गिरने का राग अलाप रहे हैं। एच.पी.सी.ए. धर्मशाला में आई.पी.एल. मैच न होने को लेकर प्रदेश सरकार पर मनघड़ंत आरोप लगा रही है जबकि सच्चाई यह है कि सुरक्षा को लेकर एच.पी.सी.ए. व फ्रैंचाइजी की तरफ से सरकार को कोई पत्र नहीं मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रिटी जिंटा ने उन्हें पहले मैच में आने का न्यौता दिया इसलिए एच.पी.सी.ए. वालों को इस बात की आग लगी हुई है।