Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Nov, 2017 03:43 PM
जिला के तहत आनी वाली तहसील सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ निवासी स्वप्निल ठाकुर ने माता-पिता ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनका चयन नौसेना में बतौर सब लेफ्टिनेंट हुआ है। भारतीय नौसेना अकादमी में सुजानपुर के इस गबरू ने पासिंग आउट परेड के बाद सब...
हमीरपुर: जिला के तहत आनी वाली तहसील सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ निवासी स्वप्निल ठाकुर ने माता-पिता ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनका चयन नौसेना में बतौर सब लेफ्टिनेंट हुआ है। भारतीय नौसेना अकादमी में सुजानपुर के इस गबरू ने पासिंग आउट परेड के बाद सब लेफ्टिनेंट का पदभार संभाल लिया है।
नानी ने कंधों पर लगाए स्टार
पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता व नानी शामिल हुई। उसकी नानी ने कंधों पर स्टार लगाकर उसे बुलंदियां छूने का आशीर्वाद दिया। इनके पिता डॉ. जितेंद्र ठाकुर महाविद्यालय थूरल में प्रवक्ता व उनकी माता डॉ. विभा ठाकुर थूरल में ही कार्यकारी प्राचार्य हैं।
डलहौजी में की मेट्रिक तक की पढ़ाई
स्वप्निल की बहन सुनिष्का का भी चयन इसी वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में हुआ है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर में ही हुई है। स्वप्रिल ने अपनी मेट्रिक तक की पढ़ाई डलहौजी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। बीटेक की डिग्री एसआरएम विवि दिल्ली से की। स्वप्निल को पूरे देश से बधाइयां मिल रही हैं। नौसेना में साहब बनते ही उनके पैतृक गांव संधोल में खुशी का माहौल बना हुआ है।