पर्यटकों के लिए HPTDC का विंटर पैकेज जारी, जानिए कितने % मिल रही छूट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Nov, 2017 06:46 PM

hptdc  s winter package released for tourists  know how many   getting discount

हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन का आगाज हो गया है। मौसम को देखते हुए इस बार अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद जगी है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन का आगाज हो गया है। मौसम को देखते हुए इस बार अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद जगी है। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। इस सीजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं ताकि हिमाचल आगमन पर पर्यटकों द्वारा यहां बिताने वाले पलों को यादगार बनाया जा सके। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) ने पर्यटकों के लिए कई लुभावने पैकेज जारी करने के साथ ही चयनित होटलों में 20 से 40 प्रतिशत तक किराए में छूट भी प्रदान की है। 

पर्यटक 31 मार्च, 2018 तक उठा सकेंगे विंटर पैकेज का लुत्फ
पैकेज के तहत 16 नवम्बर से पर्यटकों को चयनित एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों में 20 से 40 प्रतिशत तक किराए में छूट दी जा रही है। विंटर पैकेज का लुत्फ पर्यटक 31 मार्च, 2018 तक उठा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग और एच.पी.टी.डी.सी. विंटर सीजन के दौरान हिमाचल के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के आगमन को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजन करने की तैयारियों में है। इसके अलावा होटलों व बड़े रेस्तरां में पर्यटकों को लुभाने के लिए शाम ए गजल जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा लजीज व्यंजन भी परोसे जाएंगे। निजी होटलों व रेस्तरां में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत डाईन एंड डांस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी पैकेज तैयार
एच.पी.टी.डी.सी. ने पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष पैकेज भी जारी किए हैं। इसके अलावा क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी पैकेज तैयार किए गए हैं। विभिन्न पैकेज की सूचना वैबसाइट पर डाली गई है। गौरतलब है कि बर्फबारी का दीदार करने को हर साल हजारों पर्यटक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बर्फबारी बाहुल क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। विशेषकर शिमला, कुफरी, कुल्लू-मनाली व डल्हौजी आदि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आमद विंटर सीजन में अधिक रहती है। 

23 दिसम्बर, 2017 से 2 जनवरी 2018 तक नहीं मिलेगी किराए में छूट
विंटर पैकेज के बीच में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) 23 दिसम्बर, 2017 से 2 जनवरी, 2018 तक पर्यटकों को किराए में छूट नहीं देगा। इस अवधि के दौरान एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों में विशेष आयोजन होंगे और नव वर्ष के आगमन के दृष्टिगत कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनकी रूपरेखा आगामी दिनों में तैयार की जाएगी। 

क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटलों में होंगे कार्यक्रम
विंटर सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए होटल प्रबंधन विशेष तैयारी करेंगे। इसके अलावा होटलों में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए खास तैयारियां की जाएंगी।

बर्फबारी के समय होटलों में ऑक्यूपैंसी रहती है शत-प्रतिशत
विंटर सीजन के दौरान प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में होटलों में भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बर्फबारी होने पर शिमला के अलावा कुफरी स्थित अधिकतर होटलों में ऑक्यूपैंसी शत-प्रतिशत रहती है। इसके अलावा जिला सोलन के कसौली व चायल में भी पर्यटकों की आवाजाही विंटर सीजन के दौरान अधिक देखने को मिलती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!