जल्द बहाल होगा रोहतांग दर्रा, जानिए क्यों?

Edited By Updated: 04 Apr, 2016 03:19 PM

rohtang pass tourists snow walls bro

सैलानियों की पहली पसंद पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा जल्द ही बहाल होगा।

कुल्लू: विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा की बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन के पास 24 किलोमीटर का फासला शेष रह गया है। सब कुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह के भीतर लाहौल और पांगी घाटी रोहतांग के रास्ते शेष विश्व से जुड़ जाएगी। दरअसल पिछले करीब 3 महीने से रोहतांग दर्रा बंद पड़ा था। वहीं रोहतांग दर्रा खुलने से मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर सेना के वाहनों की आवाजाही जल्द शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि रविवार को बी.आर.ओ. का एक काफिला राहनीनाला पार करते हुए रोहतांग की तरफ कूच कर गया है। राहनीनाला में लगभग 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को काटकर रास्ता निकाला गया है। इस पूरे अभियान के बीच जवानों को माइनस 20 डिग्री तक तापमान में पसीना बहाना पड़ रहा है। उधर, बी.आर.ओ. का दावा है कि मनाली की तरफ से लक्ष्य अब महज 4 किलोमीटर दूर है। हालांकि, राहनीनाला में गिरे हिमखंड को हटाने का काम जारी है। 


इस मार्ग के खुलते ही सैन्य वाहनों का काफिला लद्दाख क्षेत्र के लिए रवाना होगा। कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि संभव है कि इस बार मनाली-लेह सामरिक मार्ग को इस बार समय से पहले बहाल कर दिया जाए। लाहौल की तरफ से रोहतांग महज 3 किलोमीटर दूर रह गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!