बी.एस.एन.एल. का कमजोर सिग्नल, उपभोक्ता परेशान

Edited By Updated: 23 Jul, 2016 01:43 PM

bsnl officer

हिमाचल प्रदेश में ढलियारा में बी.एस.एन.एल. की सेवाओं से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि नैटवर्क की सुविधा संपूर्ण न हो ...

गरली: हिमाचल प्रदेश में ढलियारा में बी.एस.एन.एल. की सेवाओं से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि नैटवर्क की सुविधा संपूर्ण न हो पाने से लोगों को कार्य करने में परेशानी हो रही है।

उपभोक्ताओं अंकुश शर्मा, विनोद ठाकुर, अजय कुमार, विजय सिंह, सुरेश मन्हास, अशोक ठाकुर, मुकेश, प्रदीप सिंह, हंसराज गुलेरिया, मदन लाल, कृष्ण दत्त, प्रीतम चंद, प्यारा राम, हुसैन, संजय और कमल देव इत्यादि का कहना है कि सेवाएं बेहतर न होने के कारण हमें फोन करने व नैट चलाने में बहुत दिक्कतें आती हैं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द इस लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं बी.एस.एन.एल. विभाग के एस.डी.ओ. अक्षय का कहना है कि हमारी ओर से ऐसी कोई समस्या नहीं है, यदि ऐसी कोई समस्या किसी को है तो वे इसकी शिकायत देहरा बी.एस.एन.एल. विभाग में आकर कर सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!