हिमाचल का ये लाल ऑस्ट्रेलिया में लड़ रहा सांसद का चुनाव

Edited By Updated: 02 Jul, 2016 04:20 PM

australia parliament election vivek singha

हिमाचल के विवेक सिंघा भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले संसद चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की संसद के लिए आज कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चुनाव शुरू हो गया है।

पालमपुर (कांगड़ा): हिमाचल के विवेक सिंघा भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले संसद चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की संसद के लिए आज कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चुनाव शुरू हो गया है। हालांकि विवेक सिंघा ऑस्ट्रेलिया के ग्रीनवे सिटी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह मूलरूप से रामपुर शिमला के रहने वाले हैं। इस समय वह सिडनी के ग्लेनवुट में रहते हैं। उनके ससुराल पालमपुर की आईमा पंचायत में हैं।


जानकारी के अनुसार ग्रीनवे में विवेक 14 साल से नामी कंपनी में वित्त कार्य संभाल रहे हैं। वह आई.टी. और एम.बी.ए. करने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। साथ ही विदेश में फाक्स जीवन संस्था को चला रहे हैं। वह स्वयं इस संस्था के अध्यक्ष हैं जबकि इस संस्था का संचालन उनकी पत्नी मोनिका कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया में सीनेट का चुनाव होना है। विवेक सिंघा ने फोन पर बताया कि वह चुनाव जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे और उनका मुख्य लक्ष्य लोगों की सेवा करना होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!