Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2023 10:06 PM
नादौन-हमीरपुर मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर के निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक प्रवासी युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर में हाई वोल्टेज तार की ऊंचाई काफी कम है।
नादौन (जैन): नादौन-हमीरपुर मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर के निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक प्रवासी युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर में हाई वोल्टेज तार की ऊंचाई काफी कम है। निर्माण कार्य के दौरान टैंक के गड्ढे से शटरिंग निकालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान नवीन और रूपेश (दोनों चचेरे भाई) सरिए की मदद से शटरिंग की प्लेट बाहर निकल रहे थे कि अचानक सरिए का एक सिरा ऊपर से जा रही हाई वोल्टेज तार से छू गया। इसके कारण करंट लगने से नवीन के हाथ-पांव जल गए जबकि रूपेश बेहोश हो गया।
अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। यहां 27 वर्षीय नवीन पुत्र विजय मंडल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं 27 वर्षीय रूपेश पुत्र लखन मंडल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों युवक बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं। मृतक नवीन अपने पीछे एक साल की बेटी व पत्नी छोड़ गया है। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे छानबीन आरंभ कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here