यशवंत विहार कालोनी अनदेखी का शिकार, अवैज्ञानिक प्लॉट कटिंग से मकानों पर मंडराया खतरा

Edited By Vijay, Updated: 02 Aug, 2021 12:10 AM

yashwant vihar colony victim of overlooked

जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 2 में बनी यशवंत विहार कालोनी के लोग समस्याओं से परेशान हैं। क्षेत्र की समस्याओं से बार-बार संबंधित विभाग, नगर परिषद व प्रशासन को अवगत करवाए जाने के बाद भी कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है।

नाहन (दलीप): जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 2 में बनी यशवंत विहार कालोनी के लोग समस्याओं से परेशान हैं। क्षेत्र की समस्याओं से बार-बार संबंधित विभाग, नगर परिषद व प्रशासन को अवगत करवाए जाने के बाद भी कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। अब स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई है, अन्यथा लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। जानकारी के अनुसार यशवंत विहार कालोनी में समस्याओं का अंबार है। क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं है। अवैज्ञानिक ढंग से प्लांट कटिंग के चलते यहां रिहायशी मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। 

...तो क्षेत्र के लोग न देंगे टैक्स और न ही वोट

यशवंत विहार कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है कि अगर जल्द प्रशासन व नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संज्ञान नहीं लेते हैं तो क्षेत्र के लोग न तो टैक्स देंगे और न ही आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। जल्द ही समिति डीसी सिरमौर को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं व समिति द्वारा उठाए जाने वाले कड़े कदम के बारे में अवगत करवाएगी। 

क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं

स्थानीय निवासी सुनीता राणा, भवानी शंकर, राजन शर्मा, देवदत्त सैनी व विद्या दत्त शर्मा ने बताया कि वे नगर परिषद को पूरा टैक्स देते हैं। मगर जब वे अपनी समस्या लेकर उनके पास जाते हैं तो उन्हें इस क्षेत्र के प्लॉट विक्रेताओं के पास जाने के लिए कहा जाता है। प्लॉट विक्रेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे जल्द यहां समस्याओं का समाधान कर देंगे लेकिन न प्रशासन सुनता है और न ही संबंधित प्लॉट विक्रेता, जिस कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में न बरसाती पानी की निकासी का कोई इंतजाम है और न ही कोई ड्रेनेज सिस्टम बना है। यहां कई लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!