Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Nov, 2017 08:17 PM
सूबे में किस दल की सरकार बनेगी, इसका फैसला कांगड़ा के 12 लाख 33 हजार 900 मतदाता करेंगे।
शिमला: सूबे में किस दल की सरकार बनेगी, इसका फैसला कांगड़ा के 12 लाख 33 हजार 900 मतदाता करेंगे। इनमें 5 लाख 86 हजार 622 महिला और 5 लाख 96 हजार 636 पुरुष वोटर हैं। कांगड़ा के 15 विधानसभा हलकों में कुल 94 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इनकी किस्मत 9 नवम्बर को ई.वी.एम. में कैद हो जाएगी, लेकिन नतीजों के लिए 18 दिसम्बर का इंतजार करना होगा। इसी तरह चम्बा जिला में कुल 3 लाख 51 हजार 966 वोटर हैं। इनमें महिला मतदाता 1 लाख 67 हजार 305 और पुरुष वोटर 1 लाख 79 हजार 415 हैं।