Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2023 11:57 PM
केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि....
बिलासपुर (रामसिंह): केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 2047 तक विकसित भारत निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी की गाड़ी 269000 पंचायतों में जाकर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुनिश्चित करके प्रत्येक क्षेत्र को लाभान्वित करने में दिन-रात एक कर रही है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बांटो और राज करो की नीति अपनाते हुए समाज को बांटने का काम किया। कभी जातीय जनगणना की बात करती है तो कभी क्षेत्रवाद की बात करती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव में अधिकांश क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा जो भाजपा की नीतियों व जन हितैषी कार्यों का ही परिणाम है। पिछले 9 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। पिछले 5 वर्षों में देश के 13.5 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। जरूरतमंदों को 4 करोड़ से ज्यादा पक्के मकान, 13 करोड़ शौचालय और 14 करोड़ घरों को नल से जल उपलब्ध कराया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here