Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2025 11:57 AM

उपमंडल चुराह में एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान दारबीबी पत्नी बरकत अली गांव डोंका डाकघर गनेड़ के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार महिला मवेशियों के लिए चारा लाने गई हुई थी।
तीसा (सुभानदीन): उपमंडल चुराह में एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान दारबीबी पत्नी बरकत अली गांव डोंका डाकघर गनेड़ के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार महिला मवेशियों के लिए चारा लाने गई हुई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। खाई में महिला को गिरते देखकर स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में बाहर निकाला।
घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया था। प्रशासन की तरफ से मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।