आनी के कोटनू नाला के पास मिला लापता व्यक्ति का शव

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jun, 2024 05:08 PM

the body of a missing person was found near kotnu nala

एक महीने से भी अधिक समय से लापता चल रहे व्यक्ति का शव आनी के कोटनू नाला के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आनी (ब्यूरो): एक महीने से भी अधिक समय से लापता चल रहे व्यक्ति का शव आनी के कोटनू नाला के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे रहे कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कृष्ण लाल (37) पुत्र किशु राम निवासी चलौहन कुल्लू के रूप में हुई है। मृतक की गुमशुदगी को लेकर बीते 2 मार्च को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के भाई बालकृष्ण ने शव कोटनू नाला के पास पड़ा होने की सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम हरकत में आई और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने लापता व्यक्ति को हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया, अब उसके शव की बरामदगी हुई है। डीएसपी चंद्रशेखर ने शव बरामदगी की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!