Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2023 08:56 PM
महिला पुलिस थाना चम्बा ने चम्बा-कोटी-सलूणी मार्ग पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति से 1 किलो 120 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
चम्बा (रणवीर): महिला पुलिस थाना चम्बा ने चम्बा-कोटी-सलूणी मार्ग पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति से 1 किलो 120 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चम्बा-कोटी-सलूणी मार्ग पर बुधवार को नाका लगाया हुआ था। सुबह करीब 7 बजे जब आरोपी शेर सिंह निवासी चुराह वहां से बैग लेकर गुजर रहा था तो पुलिस को देखकर घबरा गया। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पुलिस को उस पर शक हुआ। इस दौरान उसने भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच व उससे पूछताछ की। जब व्यक्ति के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो 120 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों को जुटाने का प्रयास कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here