एच.आर.टी.सी. ने अम्बाला के समीप मयूर ढाबे को किया ब्लैक लिस्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jan, 2023 07:33 PM

shimla hrtc dhaba black list

एच.आर.टी.सी. बसों में सफर के दौरान महंगा खाना देने और खराब खाना परोसने पर निगम प्रबंधन सख्त हो गया है। यात्रियों द्वारा खराब व निर्धारित दरों से अधिक दरों पर भोजन परोसे जाने बारे शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा मयूर ढाबे को ब्लैक लिस्ट कर...

शिमला (राजेश): एच.आर.टी.सी. बसों में सफर के दौरान महंगा खाना देने और खराब खाना परोसने पर निगम प्रबंधन सख्त हो गया है। यात्रियों द्वारा खराब व निर्धारित दरों से अधिक दरों पर भोजन परोसे जाने बारे शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा मयूर ढाबे को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। वहीं निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी आर.एम. को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों द्वारा एच.आर.टी.सी. अधिसूचित ढाबों व रेस्तरां में खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने के विषय में प्राप्त हो रही प्रतिक्रियाओं पर संज्ञान लेते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आर.एम. यह सुनिश्चित करेंगे कि एच.आर.टी.सी. बसों में प्रदेश के भीतर और बाहर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिसूचित ढाबे व रेस्तरां में गुणवतापूर्ण व उपयुक्त दरों पर भोजन परोसा जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अम्बाला के समीप मयूर ढाबे को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ढाबा मालिकों को ढाबों में सफ ाई व गुणवता सुनिश्चित करने तथा भोजन की निर्धारित दरों की सूची प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। संदीप कुमार ने कहा कि राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को शुद्ध, स्वच्छ और निर्धारित दरों पर गुणवतापूर्ण भोजन सुनिश्चित करवाना विभाग की प्राथमिकता है और इस दिशा में विभाग हर संभव प्रयास करेगा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!