Shimla: फॉरेस्ट गार्ड ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, जवान बेटे की मृत्यु के बाद से चल रहा था परेशान

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Sep, 2024 10:34 AM

shimla forest guard commits suicide by consuming pesticide

फोरैस्ट गार्ड द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उसे गंभीरावस्था में आई.जी.एम.सी. लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिमला, (ब्यूरो): फोरैस्ट गार्ड द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उसे गंभीरावस्था में आई.जी.एम.सी. लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह (47) पुत्र पदम सिंह निवासी गांव टिम्बरू डाकघर जनेड़घाट उपतहसील जुन्गा हाल निवास लोअर समिट्टी को बेहोशी की हालत में आई. जी.एम.सी. लाया गया था।

पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो मृतक वन विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत था और 10 सितम्बर से छुट्टी पर चल रहा था। वह अपने जवान बेटे की मृत्यु के बाद से शराब का अत्यधिक सेवन करने लगा।

इसने शराब के साथ कीटनाशक दवाई मिलाकर सेवन किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर देह परिजनों को सौंप दी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!