चचेरी बहन के पास गई नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 16 Sep, 2018 05:20 PM

rape from minor girl accused arrested

शाहपुर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोवेशनर एच.पी.एस. अधिकारी शाहपुर अनिल मेहता ने बताया कि कांगड़ा के निकटवर्ती गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शाहपुर तहसील में...

कांगड़ा: शाहपुर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोवेशनर एच.पी.एस. अधिकारी शाहपुर अनिल मेहता ने बताया कि कांगड़ा के निकटवर्ती गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शाहपुर तहसील में अपनी चचेरी बहन के पास मई, 2018 में गई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि उसकी चचेरी बहन के पास उसके मायके से एक 24 वर्षीय युवक पठानकोट से आया था। चचेरी बहने ने रात को उन दोनों को एक ही कमरे में सुलाया। इस दौरान युवक ने लड़की के साथ रेप किया और किसी को न बताने की धमकी दी।

अमृतसर में किराए के कमरे में फिर किया रेप
इसके बाद जुलाई, 2018 को उसकी चचेरी बहन अपने साथ उस युवक और नाबालिग लड़की को लेकर अमृतसर चली गई। वहां एक कमरा लेकर उसके साथ फिर से रेप किया गया व किसी से यह बात न बताने की धमकी दी गई। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत शाहपुर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने धारा 376, 342, 120बी व 506 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!