गगरेट से पूर्व विधायक राकेश कालिया की कांग्रेस में एंट्री

Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2024 04:37 PM

rakesh kalia joins congress

गगरेट से पूर्व विधायक राकेश कालिया एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। राकेश कालिया ऊना के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। उनके नाम निचले हिमाचल में सर्वाधिक लीड के साथ जीत के रिकाॅर्ड भी स्थापित है।

ऊना (सुरेन्द्र शर्मा): गगरेट से पूर्व विधायक राकेश कालिया एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। राकेश कालिया ऊना के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। उनके नाम निचले हिमाचल में सर्वाधिक लीड के साथ जीत के रिकाॅर्ड भी स्थापित है। राकेश कालिया पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रियता बनाए हुए थे और कांग्रेस में टिकट को लेकर लॉबिंग भी कर रहे थे। उनका मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से संपर्क बना हुआ था। राकेश कालिया ने मंगलवार रात्रि दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इससे पहले गगरेट में एक धड़ा कांग्रेस के भीतर लगातार लॉबिंग कर रहा था कि कालिया की एंट्री न हो ताकि दूसरे तलबगार टिकट हासिल कर सकें। राकेश कालिया कहते हैं कि उन्होंने हमेशा जनसेवा की है। चाहे चिंतपूर्णी क्षेत्र हो या गगरेट। दोनों ही हलकों में विकास करवाया है। उनका दामन हमेशा पाक साफ रहा है। वह चाहते हैं कि जनसेवा करते रहें। राकेश कालिया की कांग्रेस पार्टी में विधिवत एंट्री के बाद गगरेट क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरण उभरने लगे हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!