पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को पहली बार मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज ने हराया

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jun, 2024 08:54 PM

palampur bjp candidate won

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से निरंतर चौथी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। यद्यपि इस बार भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया था परंतु संसदीय क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर भाजपा के प्रति अपना जनमत व्यक्त...

पालमपुर (डैस्क): कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से निरंतर चौथी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। यद्यपि इस बार भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया था परंतु संसदीय क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर भाजपा के प्रति अपना जनमत व्यक्त किया। जीत-हार को लेकर राजनीतिक दल अपने स्तर पर माथापच्ची करेंगे, परंतु कुछ महत्वपूर्ण कारक ऐसे रहे, जिन्होंने भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बता दें कि डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कांगेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से हराया। डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने 632793 मत हासिल किए जबकि आनंद शर्मा 380898 मत हासिल करने में सफल रहे। 37 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी तथा उसके अंगभूत संगठनों से जुड़ाव का सीधा लाभ डॉ. राजीव भारद्वाज को प्राप्त हुआ। संगठन के पदाधिकारी के रूप में डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा-चम्बा में कई वर्षों तक कार्य किया तथा यही अनुभव उनके पक्ष में रहा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!