Edited By Ekta, Updated: 29 Sep, 2019 12:23 PM
मंडी के द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर का पुराना मकान जमींदोज हो गया। इतना ही नहीं हादसे के समय मलबे की चपेट में अंदर सो रहे 7 मजदूर आ गएय़ कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उन्हें रेस्क्यू किया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा...
मंडी (ब्यूरो): मंडी के द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर का पुराना मकान जमींदोज हो गया। इतना ही नहीं हादसे के समय मलबे की चपेट में अंदर सो रहे 7 मजदूर आ गएय़ कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उन्हें रेस्क्यू किया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलाें को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य पांच का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं में उपचार किया जा रहा है।
बता दें कि विधायक का पुराना घर ज्वालापुर में था और वह अब इसमें नहीं रहते हैं, जबकि उनका भाई ओम प्रकाश का यहां सेब पैकिंग का काम चलता है। हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी अपदेश, आजमगढ़ निवासी कमलेश, रामलाल, वीरेंद्र, छोटू, पप्पू घायल हुए हैं। बताया जा रहा है ये लोग इस मकान में सेब पैकिंग का काम करते थे।