Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2020 05:21 PM
सिरमौर जिला की पच्छाद विधानसभा में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का नागरिक अभिनंदन किया गया। वीरवार को सराहां पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश...
नाहन (सतीश): सिरमौर जिला की पच्छाद विधानसभा में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का नागरिक अभिनंदन किया गया। वीरवार को सराहां पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा पार्टी को आगे ले जाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत इस लक्ष्य के तहत पार्टी को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का प्रवास कर रहे हैं और एक समान रूप से प्रदेश का विकास किया जा रहा है।
15वें वित्तायोग से हिमाचल को मिलेंगे 19 हजार करोड़
उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश को 19 हजार करोड़ की वित्तीय सहायता 2020-2021 में मिलने जा रही है। इस राशि से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस राशि के लिए जहां केंद्र सरकार का आभार जताया, वहीं जयराम सरकार को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश के साथ अन्याय पूर्ण रवैया तत्कालीन केंद्र्र की कांग्रेस सरकार द्वारा अपनाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय वित्त आयोग की राशि में लगातार कटौती की गई।
जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप सहित बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। समारोह के बाद बीजेपी की जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित हुई, जिसमे संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।