Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2025 07:24 PM

थाना क्षेत्र नादौन के तहत कांगू क्षेत्र में व्यक्ति की गिरने से दर्दनाक मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार दंपति भीषण गर्मी के कारण छत पर सोए हुए थे कि रात को वह व्यक्ति शौच के लिए उठा और सीढ़ियों से उतरते समय पैर...
नादौन (जैन): थाना क्षेत्र नादौन के तहत कांगू क्षेत्र में व्यक्ति की गिरने से दर्दनाक मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार दंपति भीषण गर्मी के कारण छत पर सोए हुए थे कि रात को वह व्यक्ति शौच के लिए उठा और सीढ़ियों से उतरते समय पैर खिसकने से गिर गया। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी को पता चला कि पति बिस्तर पर नहीं है तो वह नीचे की ओर गई, तो उसने देखा कि उसका पति सिर के बल गिरा हुआ था व उसकी मौत हो चुकी थी।
इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, ठाकुर रघुवीर सिंह, बडेरा पंचायत प्रधान राजेश शर्मा, कांगू पंचायत उपप्रधान बंटी ठाकुर, प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, पंडित जोहली राम शर्मा, जोधाराम व अजय कुमार सहित ग्रामीणों ने शोक ग्रस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।