नड्डा बोले- नैतिकता का यही तकाजा, सीएम वीरभद्र सिंह तुरंत दें इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jun, 2017 11:22 PM

nadda said this question of ethics  cm virbhadra singh let resign immediately

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें।

ऊना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें। सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक वीरेंद्र कंवर सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि नैतिकता का तकाजा यही है कि वीरभद्र सिंह को एक मिनट भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में घटित घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मुख्यमंत्री तो पहले ही घेरे में थे अब मुख्यमंत्री कार्यालय भी घेरे में आ गया है। 

भ्रष्टाचार के रूप में होने लगी देवभूमि की पहचान 
उन्होंने कहा कि इस विवाद में बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार के तमाम रिकार्ड तोड़ते हुए इसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है कि भ्रष्टाचार की नई परिभाषा प्रतिपादित करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि वीर भूमि और देवभूमि के नाम से पहचाने जाने वाले हिमाचल की चर्चा अब भ्रष्टाचार के रूप में होने लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास अब त्यागपत्र के अतिरिक्त कोई दूसरा रास्ता ही नहीं है। 

भाजपा जीतकर आएगी और सरकार बनाएगी
चुनावों में पार्टी चेहरे के साथ उतरेगी या सामूहिक नेतृत्व होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी का संसदीय दल करता है। अलग-अलग परिस्थितियों में पार्टी फैसला करती है। पार्टी की यह रणनीति होती है कि किस जगह कौन सा फैसला करना है। यह निश्चित है कि चुनावों में भाजपा जीतकर आएगी और सरकार बनाएगी। 

केंद्रीय योजनाओं में सरकार नहीं दे रही सहयोग
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केन्द्रीय योजनाओं के लिए अपना सहयोग नहीं दे रही है। यू.पी. और उत्तराखंड की हवा अब हिमाचल में प्रवेश करेगी और यहां विकास का पहिया तेजी से घूमने लगेगा। तमाम केंद्रीय प्रोजैक्ट उसके बाद गति पकड़ेंगे और हिमाचल की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से स्वीकृत हुई योजनाओं की प्रोजैक्ट रिपोर्ट तक प्रदेश सरकार तैयार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को बड़ी राहत पहुंचाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!