निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम नादौन का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Apr, 2024 06:54 PM

nadaun indoor stadium chief minister inspection

नादौन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन के उपरांत मुख्यमंत्री ने नादौन के खरीड़ी मैदान में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य कर रहे कारीगरों तथा व्यवस्थापकों से भी बातचीत की।

नादौन (जैन): नादौन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन के उपरांत मुख्यमंत्री ने नादौन के खरीड़ी मैदान में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य कर रहे कारीगरों तथा व्यवस्थापकों से भी बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिए कि इंडोर स्टेडियम इस प्रकार बनाया जाए जिससे सामान्य बच्चों के लिए भी उपयुक्त स्थान बच सके क्योंकि इस मैदान में बहुत सारे सामान्य बच्चे लगातार क्रिकेट, हॉकी व फुटबाल आदि खेल खेलते हैं। इस स्टेडियम के कारण किसी भी बच्चे का खेल प्रभावित नहीं होना चाहिए। बता दें कि अत्यधिक आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण यह इंडोर स्टेडियम मुख्यमंत्री का सपना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों का बजट स्वीकृत किया है। इस स्टेडियम के माध्यम से नादौन के बच्चे विभिन्न खेलों में पारंगत बनेंगे। नादौन के खरीड़ी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम के लिए लगभग 70 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है। नादौन में ही लगभग 43 करोड़ रुपए की लागत से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा करोड़ों रुपए की अन्य परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!