PM मोदी का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने पर उतारू हुए राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2024 09:10 PM

mp anurag thakur

कांग्रेस देश को जाति और धर्म में बांट कर राजनीति कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के देश का विकास कर देश को आगे ले जाने का काम कर रही है।

नगरोटा बगवां/कांगड़ा (बिशन/कालड़ा): कांग्रेस देश को जाति और धर्म में बांट कर राजनीति कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के देश का विकास कर देश को आगे ले जाने का काम कर रही है। यह बात रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में बतौर सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में पार्टी कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ऐसी कौन-सी मजबूरी थी कि वे विदेश जाकर भारत का अपमान कर रहे हैं, राहुल गांधी देश की जनता को बताएं कि चीन से हाथ मिलाना और पाकिस्तान से सहयोग लेना कांग्रेस पार्टी को जरूरी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने पर उतारू हो गए हैं, इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि वे राजनीति का विरोध करते-करते राष्ट्र का विरोध करने लग पड़े हैं। 

अवैध घुसपैठियों के खिलाफ जागरूक हुए लोग, सरकार सख्त कदम उठाए 
उधर, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के पुराना मटौर में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार अवैध रूप से घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमान के कारण अगर किसी प्रकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगता है तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जगह अवैध रूप से बढ़ रहे कुछ घुसपैठियों के खिलाफ लोगों ने जब आवाज उठाने का प्रयास किया तो सरकार ने उन पर लाठीचार्ज और पानी की बौछारें करके उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया। 

नेहरू के समय में कांग्रेस ने लगाई थी धारा 370 
एक अन्य सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालत काफी सुधरी है और वहां विकास के कई कार्य हुए हैं। लोग जागरूक हुए हैं। उग्रवाद में कमी आई है तथा पत्थर बरसाने वालों का नाम और निशान खत्म हो गया है। नेहरू के समय में कांग्रेस ने 370 धारा लगाई थी, देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जम्मू-कश्मीर में कैंडिडेट तक नहीं है। 

प्रदेश में कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार पर इस साल के अंत तक एक लाख करोड़ रुपए कर्ज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो विकास के कार्य प्रदेश में करवाए जाते हैं, उसमें 25 प्रतिशत प्रदेश का जो हिस्सा हिमाचल सरकार को देना होता है, वह नहीं दे पा रही। यहां तक कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिन गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी, वे एक भी पूरी नही हुईं, जिससे जनता अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रही है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!