Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2023 10:17 PM
नगर निगम सोलन की नवनिर्वाचित मेयर ऊर्षा शर्मा ने कहा कि सोलन शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम में मेयर निर्वाचित होने के बाद अपना पदभार भी संभाल लिया। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल की सुचारू व्यवस्था करने के साथ शहर में नई...
सोलन (ब्यूरो): नगर निगम सोलन की नवनिर्वाचित मेयर ऊर्षा शर्मा ने कहा कि सोलन शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम में मेयर निर्वाचित होने के बाद अपना पदभार भी संभाल लिया। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल की सुचारू व्यवस्था करने के साथ शहर में नई पार्किंग का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। शहर के पार्कों का सौंदर्यीयकरण किया जाएगा। शहर की सड़कों व रास्तों में स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था हो इस दिशा में काम किया जाएगा। शहर की कालोनी के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी उनकी योजना रहेगी ताकि सुरक्षा की दृष्टि से हर क्षेत्र पर पुलिस की नजर रहे। इसके अलावा केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहर के लोगों को मिले। इस दिशा में काम किया जाएगा। सभी 17 वार्डों का एक समान विकास किया जाएगा।
सोलन शहर में विकास की गति होगी तेज : मीरा आनंद
नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा आनंद ने कहा कि शहर में विकास की गति को तेज किया जाएगा। सभी वार्ड में नए पार्कों का निर्माण होगा। इसके अलावा वार्डों में पार्किंग के निर्माण के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी। शहर के सभी वार्डों में ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here