Flood in Ladakh: लेह-कारगिल हाईवे बह गया, NH-1 पर यातायात बंद

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Sep, 2025 12:55 PM

leh kargil highway washed away traffic closed on nh 1

लद्दाख में भारी बारिश के कारण लमायुरु के पास लेह-कारगिल हाईवे बह गया। जिसके कारण NH-1 के बोधखारबो से लमायुरु सामडू तक का यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़...

हिमाचल डेस्क। लद्दाख में भारी बारिश के कारण लमायुरु के पास लेह-कारगिल हाईवे बह गया। जिसके कारण NH-1 के बोधखारबो से लमायुरु सामडू तक का यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लेह और कारगिल को जोड़ने वाला यह प्रमुख राजमार्ग बह जाने से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से यात्रा टालने की अपील की है और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। सड़क बहाली के काम में भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रशासन ने बताया कि बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण यह नुकसान हुआ है। राजमार्ग पर फंसे हुए लोगों को भोजन और अन्य जरूरी सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही यातायात सामान्य हो पाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!