जे.जे. शमशी ने जीती 7 साइट फुटबाल ट्रॉफी

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Jul, 2021 09:13 PM

kullu jj shamshi football winner

ढालपुर खेल मैदान में 3 दिवसीय 7 साइट फुटबाल टूर्नामैंट ट्रॉफी का समापन हुआ। इस 3 दिवसीय प्रतियोगिता में जिलाभर की 15 टीमों ने भाग लिया।

कुल्लू (दिलीप): ढालपुर खेल मैदान में 3 दिवसीय 7 साइट फुटबाल टूर्नामैंट ट्रॉफी का समापन हुआ। इस 3 दिवसीय प्रतियोगिता में जिलाभर की 15 टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबला जे.जे. शमशी और बैंगा ब्वायज ढालपुर के बीच हुआ, जिसमें फस्ट हाफ  में जे.जे. शमशी की टीम ने 1 गोल किया, जिसके बाद सैकेंड हाफ  में जे.जे. शमशी की टीम ने दूसरा गोल दागा। इस बीच खिलाड़ी ने प्रतिभा प्रदर्शन किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने फाइनल मैच का आनंद लिया और विजेता,-उपविजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। बैस्ट प्लेयर का पुरस्कार जगमोहन और बैस्ट गोलकीपर का पुरस्कार सुशांत को दिया गया।

पंकज परमार ने कहा कि पिछले कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे कम हुआ है, जिसके चलते युवाओं को खेलकूद की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि ढालपुर खेल मैदान को लेकर जिला परिषद की तरफ  से एक प्रस्ताव डी.सी. को दिया जा रहा है, जिसमें खेल मैदान को सुधारने की मांग की जाएगी। जिला फुटबाल संघ के महासचिव पवन ठाकुर ने कहा कि डेढ़ वर्ष के बाद खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि लंबा समय कोरोना के कारण खिलाडिय़ों का बर्बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को खेल मैदान के रखरखाव के लिए उचित प्रयास करने चाहिए, ताकि खेल मैदान में खिलाडिय़ों को खेलने के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!