किशन कपूर ने सुखराम को लिया आड़े हाथ, बोले-वीरभद्र सिंह के बयान में है सच्चाई

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2019 05:30 PM

kishan kapoor said truth in virbhadra singh s statement

रविवार को धर्मशाला में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेदकर की जंयती के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा धर्मशाला में अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आयोजित सम्मलेन में विशेष तौर शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री व कांगड़ा-चम्बा से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): रविवार को धर्मशाला में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेदकर की जंयती के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा धर्मशाला में अनुसूचित जाति व जनजाति  के लिए आयोजित सम्मलेन में विशेष तौर शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री व कांगड़ा-चम्बा से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के उस बयान को सच बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंडित सुखराम अवसरवाद की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम ने हमेशा दल बदल और स्वार्थ की राजनीति की है।

अब अनिल शर्मा को भी कांग्रेस में शामिल होना चाहिए

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सुखराम का यह बयान कि उन्होंने जयराम को मुख्यमंत्री बनाया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री सुखराम ने नहीं अपितु प्रदेश की जनता ने बनाया है। मंत्री पद से सुखराम के बेटे अनिल शर्मा के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा को इस पर अपने विवेक से निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा का पूरा परिवार कांग्रेस में जा चुका है और अब उन्हें भी कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए।

मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को दिया उचित सम्मान

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुसूचित जाति के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच ले जाने का आग्रह किया और एक बार पुन: केंद्र में मोदी सरकार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से अनुसूचित जाति के लोगों को उचित सम्मान देकर उनके समुचित विकास के लिए नई-नई योजनाएं तैयार की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!