कंगना ने PM Modi को फिर बताया विष्णु व राम का अंश, कहा-धर्मयुद्ध है ये लोकसभा चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2024 07:11 PM

kangana ranaut

मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने बुधवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र के 4 अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं कीं। यह पहला मौका था जब कंगना रणौत पहली बार करसोग पहुंचीं। आज से पहले कंगना रणौत करसोग नहीं आईं हैं। भाजपा प्रत्याशी बनने के...

करसोग (धर्मवीर): मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने बुधवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र के 4 अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं कीं। यह पहला मौका था जब कंगना रणौत पहली बार करसोग पहुंचीं। आज से पहले कंगना रणौत करसोग नहीं आईं हैं। भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद कंगना ने पांगणा पहुंचकर जनसभा करते हुए करसोग के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि करसोग बहुत ही सुन्दर जगह है और हमारा हिमाचल प्राकृतिक तौर पर बहुत सुन्दर है। कंगना रनौत ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव एक धर्मयुद्ध है। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान विष्णु व राम का अंश बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राम के आदर्शों पर चलने का कार्य कर रहे हैं जबकि कांग्रेस की सोच बेटियों के प्रति बहुत घटिया है। ये कांग्रेस पार्टी ही है जो मंडी की बेटियों के रेट पूछती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की नारी शक्ति की सुरक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन घोटालों का जहरीला गठबंधन
कंगना ने विपक्ष को लेकर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि देश में विपक्ष द्वारा बनाया गया इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन बना, जिसमें वो सभी दल के लोग शामिल हैं, जिन्होंने टूजी स्पैक्ट्रम घोटाला, कोल घोटाला, चारा घोटाला किया, न जाने कितने घोटाले करके जनता का पैसा लूटकर यह गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक गठबंधन एक जहरीला घोटाला गठबंधन है। इस मौके पर कंगना ने स्थानीय विधायक दीप राज को अपना छोटे से सम्बोधित किया और उनकी जमकर तारीफ भी की। कंगना ने करसोग के 4 स्थानों पांगणा, चुराग, माहूंनाग, व सेरी बंगलों का दौरा करने के साथ श्री मूल माहूंनाग के समक्ष भी हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

मंडी की आवाज को बुलंद करेगी कंगना : दीप राज
इस मौके पर करसोग के विधायक दीप राज ने भी जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कंगना रणैत मंडी के लिए एक प्रेरणा हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर महाराष्ट्र जैसी जगह में अपना नाम बनाकर पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है और सच्चाई के लिए वहां की सरकार तक से लड़ गईं व जीतकर दिखाया। उन्होंने कहा कि यदि कंगना लोकसभा पहुंचती हैं तो वह मंडी की आवाज को लोकसभा में मजबूत तरीके से रखेंगी, जिससे मंडी के विकास को गति प्रदान होगी। इस मौके पर करसोग के पूर्व विधायक  हीरा लाल, जिला परिषद सदस्य चुराग चेतन गुलेरिया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!