भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा, मंडी से कंगना रणौत व कांगड़ा से राजीव भारद्वाज लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2024 10:12 PM

kangana from mandi rajiv bhardwaj contest lok sabha election from kangra

भाजपा ने हिमाचल की 2 अन्य लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत मंडी से भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और कांगड़ा सीट से सीटिंग एमपी किशन कपूर का टिकट काटकर डॉ. राजीव भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिमला (कुलदीप): भाजपा ने हिमाचल की 2 अन्य लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत मंडी से भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और कांगड़ा सीट से सीटिंग एमपी किशन कपूर का टिकट काटकर डॉ. राजीव भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं जबकि कांग्रेस अब तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है।

कंगना रणौत का परिचय
कंगना रणौत का जन्म 23 मार्च, 1987 सरकाघाट मंडी में हुआ था। वह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कंगना ने कुछ समय पहले ही बिलासपुर के सोशल संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया था और अपना संबोधन हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था। कंगना रणौत ने मनाली में भी अपना घर बनाया है। इन दिनों कंगना हिमाचल आई हुईं हैं। उन्होंने बीते दिन शक्तिपीठ ज्वालाजी और बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया था।

डॉ. राजीव भारद्वाज का परिचय
डॉ. राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा को-ऑप्रेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म 9 फरवरी, 1963 को हुआ। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले है। राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!