पंच कैलाशों की यात्रा में श्रीखंड महादेव की यात्रा सबसे कठिन, पढ़ें खबर

Edited By kirti, Updated: 21 Jul, 2018 01:59 PM

journey of shrikhand mahadev more difficult in the journey of panch kailash

हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव यात्रा में 15 से 20 जुलाई तक 4 हजार से अधिक यात्रियों का पंजीकरण किया गया है। श्रीखंड महादेव यात्रा 31 जुलाई तक आयोजित की जा रही है जिसमें भारत देश के हर राज्य से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। श्रीखंड...

आनी : हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव यात्रा में 15 से 20 जुलाई तक 4 हजार से अधिक यात्रियों का पंजीकरण किया गया है। श्रीखंड महादेव यात्रा 31 जुलाई तक आयोजित की जा रही है जिसमें भारत देश के हर राज्य से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। श्रीखंड महादेव यात्रा सेवा मंडल अरसू के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि पिछले 24 सालों से सेवा मंडल श्रीखंड महादेव आने जाने वाले यात्रियों के लिए वेसकैंप सिंहगाड में हर दिन शिव कथा एवं धार्मिक भजन आदि लंगर एवं यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं।

सिंहगाड में प्रदेश के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य प्रकाशचंद शैल ने प्रवचन एवं भजनों के माध्यम से पंच कैलाशों के दर्शनों के इतिहास एवं मान्यता पर विस्तार से यात्रियों को कथा श्रवण करवाया। आचार्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किन्नोर कैलाश, मणी महेश से भी कठिन यात्रा श्रीखंड यात्रा है जिसमें बहुत ही कष्ट होता है। यात्री वेसकैंप सिंहगाड से थाचडु तक ही चढ़ाई चढ़कर थक जाता है लगातार कालीघाटी तक चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इस यात्रा में देवी माता पार्वती बाग और नैन सरोवर जहां पर श्रद्धालु पवित्र स्नान भी कर सकते हैं। इसी तरह वेसकैंप से लगातार 35 किलोमीटर कठिन रास्तों को पार करते हुए पैदल चलकर श्रीखंड महादेव के दर्शन होते हैं।

वेसकैंप सिंहगाड में गायक बलदेव और गोपालमनी ने शिव भजनों से सभी यात्रियों को पंडाल में नाचने को मजबूर किया। श्रीखंड सेवा मंडल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड के 4 हजार से अधिक श्रद्धालु सफलता पूर्वक यात्रा पुरी कर चके हैं। सेवा मंडल द्वारा गुजरात के 70 वर्षीय यात्री नरेंद्र पटेल, रजनी, दिल्ली के गौरव मुकंद व राजीव सहित 75 यात्रियों को श्रीखंड स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी दिल्ली के यात्री जगमोहन, प्रदीप, मुगल, सोनू व राजू को पुरस्कृत किया गया। इन यात्रियों ने रास्ते का कूड़ा कचरा इकट्ठा करके वेसकैंप पर सेवक मंडल को सौंपा। सेवा मंडल अरसू हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिंहगाड, थाचडु व भीमडवारी में लंगर आदि की व्यवस्था की गई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!