JOA (IT) 817 का अंतिम परिणाम घोषित, यहां देखें Result

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Aug, 2024 09:26 PM

joa it 817 result

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शुक्रवार को जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (आईटी) पोस्ट कोड 817 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर की वैबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध है।

हमीरपुर (अजय): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शुक्रवार को जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (आईटी) पोस्ट कोड 817 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल राज्य चयन आयोग हमीरपुर की वैबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध है। जूनियर ऑफिस असिस्टैंट आईटी के 1867 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड 817 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। भर्ती पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से शुरू हुई थी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 19028 अभ्यर्थी स्किल टैस्ट के लिए बुलाए गए थे।

इसमें 17058 उपस्थित हुए थे। इसमें से 9576 ने स्किल टैस्ट पास किया था। 5717 आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किए गए। इसके बाद दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की गई। बता दें कि अभ्यर्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी हमीरपुर में आयोग के कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठे थे। रिजल्ट निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। 

रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
https://static.punjabkesari.in/multimedia/4-29-46-pmpress-note-joa-(it)-817_v2_compressed-(1).pdf

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!