कांग्रेस संगठन आक्रामक, जयराम सरकार के 100 दिन के कामकाज पर रखेगा नजर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Jan, 2018 02:56 PM

jairam will look after 100 days of government wor

हिमाचल प्रदेश में हार के बाद अब कांग्रेस सक्रिय होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को उनके मुद्दों पर घेरने के लिए एजेंडा फिक्स कर लिया है। कांग्रेस ने साफ किया है कि सरकार के 100 दिनों के टारगेट पर कांग्रेस नजर रखने के साथ उनकी नाकामियों...

शिमला(राजीव): हिमाचल प्रदेश में हार के बाद अब कांग्रेस सक्रिय होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को उनके मुद्दों पर घेरने के लिए एजेंडा फिक्स कर लिया है। कांग्रेस ने साफ किया है कि सरकार के 100 दिनों के टारगेट पर कांग्रेस नजर रखने के साथ उनकी नाकामियों को भी नजरअंदाज नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सुखु ने साफ किया है कि विपक्ष सरकार को काम करने का मौका देना चाहती है। लेकिन जिस तरह से भाजपा नेता भ्रष्टाचार में घिरते जा रहे है। उसे लेकर सरकार को सदन और सड़क दोनों पर घेरने में कोई कोताही नहीं बरतेगी।


भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप पर भ्रष्टाचार के आरोप
हाल ही में भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप पर भ्रष्टाचार के आरोपों में सोलन कीसत्र अदालत में आरोप तय किए जाने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर भी आक्रामक रुख अपनाएंगी। चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस लगातार कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से हार कारणों पर चिंतन में जुटी हुई है। कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकों के साथ हीहर ब्लाक स्तर से फीडबैक लेकर सुधार करने की तरफ बढ़ने की बात कर रही है और इसे कांग्रेस की 2019 की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश में भाजापा सरकार को भी रणनीति के तहत घेरने का चक्रव्यूह रचना चाहती है। इसकेलिए प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखु लगातार अपने नेताओं को सक्रिय करने की कोशिश करते दिखाई दे रहें है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!