कर्मचारियों के मुद्दे पर कार्रवाई नहीं तो चलेगा जन जागरण अभियान

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Apr, 2021 05:14 PM

if people do not take action on the issue then jan jagran abhiyan will run

हिमाचल प्रदेश सर्व कर्मचारी, पेंशनर्स, युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने कहा कि अगर प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन माह के भीतर कर्मचारियो, पेंशनर्स व उत्पीडित कर्मचारियो के मुददों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश भर...

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : हिमाचल प्रदेश सर्व कर्मचारी, पेंशनर्स, युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने कहा कि अगर प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन माह के भीतर कर्मचारियो, पेंशनर्स व उत्पीडित कर्मचारियो के मुददों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान चलेगा। जो गांव से शहर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने सत्ता पर काबिज होने के बाद पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा राजनैतिक उत्पीडित कर्मचारियों को शीघ्र बहाल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन प्रदेश सरकार के सवा तीन साल बीत जाने के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। और न ही कोई न्याय मिला। वह बिलासपुर के सर्किट हाउस मंे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिन कर्मचारियों ने उस सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया था, उन कर्मचारियों को राजनीतिक उत्पीडन के आधार पर बर्खास्त कर दिया गया था। जिसमें वह व ओपी गोयल प्रमुखता से शामिल थे।

इन कर्मचारियों ने प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पीके धूमल के साथ मिलकर कडे़ प्रयास किया और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। लेकिन राजनीतिक उत्पीडन के आधार पर नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को आज तक कोई न्याय नहीं मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार से इस मुददे पर स्पष्टीकरण मांगा है। वर्मा ने कहा कि कर्मचारियो, पेंशनर्स के मुददे पर  हमीरपुर मेे केंद्रीय राज्य मंत्री वित अनुराग ठाकुर से भी मिले है। उन्होंने प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री व सरकार के समक्ष उठाने तथा समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्धारा कर्मचारियों व पेंशनर्स को न तो डीए और न ही महंगाई भता दिया गया और न अन्य वित्तीय लाभ दिए गए। वर्मा ने कहा कि सर्व कर्मचारी, पेंशनर्स, युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के मुददे पर एनपीएस कर्मचारियो के आंदोलन का साथ देगा। अगर सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल नहीं करती है तो मंत्रियों व विधायकों की पेंशन बंद की जाए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!