Himachal: चम्बा से अमृतसर जा रही HRTC बस पलटी, एक यात्री की माै#त, 12 घायल

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2024 12:07 PM

hrtc bus overturned one passenger died 12 injured

चम्बा-पठानकोट नैशनल हाईवे पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक यात्री की माैत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चम्बा (काकू): चम्बा-पठानकोट नैशनल हाईवे पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक यात्री की माैत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा शुक्रवार रात 3 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस (एचपी-73-4443 ) चम्बा से अमृतसर जा रही थी। बस जब पठानकोट के मामून कैंट के अंतर्गत आते गांव भूंगल बधानी के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई।

PunjabKesari
हादसे के समय बस में करीब 16 यात्री माैजूद थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को गाड़ियों के माध्यम से पठानकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी पुष्टि पुलिस थाना मामून की प्रभारी रजनी बाला ने की है।उधर, आएम चम्बा शुगल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में राजिंदर सिंह (20) पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव छोटा बटाला थाना खलचियां अमृतसर की मौत हो गई है। 

हादसे में ये हुए घायल
1. संजय पुत्र कैंथ निवासी चम्बा 
2. रणवीर पुत्र लेलन राम निवासी चम्बा
3. उर्मिला पत्नी पुरुषोत्तम निवासी चम्बा
4. आशा पत्नी संजय निवासी चम्बा 
5. जतिंदर कुमार पुत्र छाजू राम निवासी चम्बा
6. पीयूष पुत्र सुरिंदर निवासी चम्बा
7. रोहित पुत्र चमन निवासी अमृतसर 
8. सुशील पुत्र आशुही निवासी बिहार 
9. नगीना देवी पत्नी लाल बाग निवासी बिहार
10. सान्या कुमारी पुत्री ललित सैनी निवासी चम्बा
11. ललित देवी पत्नी सुशील निवासी बिहार
12. अभय पुत्र राजू निवासी अमृतसर
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!