"हरोली उत्सव" हमारी संस्कृति को जोड़ने का एक माध्यम: उपमुख्यमंत्री

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Apr, 2025 09:56 AM

haroli utsav is a medium to connect our culture

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की अनुगूंज में संपूर्ण हरोली क्षेत्र देश भक्ति और सामाजिक जागरूकता  के भावों से ओत प्रोत है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरोली उत्सव एक नए...

ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की अनुगूंज में संपूर्ण हरोली क्षेत्र देश भक्ति और सामाजिक जागरूकता के भावों से ओत प्रोत है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरोली उत्सव एक नए और भव्य स्वरूप में पुनः आयोजित किया जा रहा है। पहले जहां यह जिला स्तरीय उत्सव के रूप में मनाया जाता था, वहीं इस वर्ष इसे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया गया है। इस विशेष पहल का श्रेय पूरी तरह से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जाता है, जिनके निरंतर प्रयासों ने इस सांस्कृतिक पर्व को भव्यता प्रदान की।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का भव्य शुभारंभ आज हरोली के कांगड़ मैदान में हुआ। उत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2025 तक विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और खेल गतिविधियों के साथ किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हरोली क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए समाज में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष के हरोली उत्सव की थीम "नशा निवारण" रखी गई है, जिसके अंतर्गत "नशा मुक्त ऊना - नशा मुक्त हिमाचल" का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जन-जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियाँ इस थीम के इर्द-गिर्द केंद्रित हैं, ताकि युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके और उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित किया जा सके।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा कि, "हरोली उत्सव हमारी संस्कृति, हमारी जड़ों और सामाजिक जिम्मेदारियों को जोड़ने का एक माध्यम है। नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ यह उत्सव जन आंदोलन का रूप लेगा। राज्य सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित है।

हरोली उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में इस उत्सव को और भी बड़े पैमाने पर मनाने की योजना है। हरोली उत्सव के पहले दिन की भव्य शुरुआत ने यह सिद्ध कर दिया कि यह आयोजन क्षेत्र के विकास, सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!