मेहनत लाई रंग: चंडी-लड़ोग का चिराग ठाकुर बना सब इंस्पेक्टर

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Oct, 2025 01:00 PM

hard work pays off chandi s chirag thakur becomes sub inspector

मन में सच्ची लग्न, धैर्य, कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर मुकाम हासिल होते हैं। आकांक्षी जिला चम्बा के भटोली डाकघर चंडी-लड़ोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले चिराग ठाकुर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दिन-रात मेहनत कर एस.एस.सी. (कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय...

चम्बा, (रणवीर): मन में सच्ची लग्न, धैर्य, कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर मुकाम हासिल होते हैं। आकांक्षी जिला चम्बा के भटोली डाकघर चंडी-लड़ोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले चिराग ठाकुर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दिन-रात मेहनत कर एस.एस.सी. (कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय पुलिस संगठन) की सब इंस्पैक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने जिला चम्बा सहित क्षेत्र व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

चिराग ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने दिन-रात पढ़ाई की है। इसमें चिराग ठाकुर का 1490 वां रैंक आया है। चिराग ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। चिराग ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई बी.पी.एस. स्कूल चम्बा से की है। इसके बाद डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी जालंधर से बी.एससी. की पढ़ाई पूरी की।

पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। पढ़ाई पूरी होने के बाद दिन- रात प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत की, जिसका फल उन्हें मिल गया है। चिराग के पिता अरुण ठाकुर शिक्षक हैं, जबकि माता आशा कुमारी पुलिस विभाग में ए.एस.आई. के पद पर कार्यरत है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!