हमीरपुर जाने वालों के लिए जरूरी सूचना! धनेटा-बड़सर सड़क 22 अक्तूबर तक रहेगी बंद, जानें क्या है नया रूट?

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Sep, 2025 05:26 PM

hamirpur the dhaneta barsar road will remain closed until october 22nd

हमीरपुर जिले के महत्वपूर्ण मार्ग धनेटा-बड़सर सड़क का अपग्रेडेशन कार्य आरंभ किया गया है। अभी 0 से 8 किलोमीटर तक के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते सड़क के इस हिस्से पर यातायात 22 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के महत्वपूर्ण मार्ग धनेटा-बड़सर सड़क का अपग्रेडेशन कार्य आरंभ किया गया है। अभी 0 से 8 किलोमीटर तक के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते सड़क के इस हिस्से पर यातायात 22 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए धनेटा-बड़सर सड़क के उक्त हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 22 अक्तूबर तक बंद की गई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक धनेटा-राजनौण, डिग्री कालेज, मंडियानी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उपायुक्त ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!