जापानी फल के दामों में उछाल से बागवान खुश, सब्जी मंडी में इतने रुपए प्रतिकिलो तक बिका फल

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Dec, 2025 11:56 AM

gardeners are happy with the rise in the prices of japanese fruits

सब्जी मंडियों में जापानी फल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। भुंतर सब्जी मंडी में जापानी फल 200 रुपए प्रतिकिलो तक बिका। जापानी फल को व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। दिसम्बर माह के पहले सप्ताह से जापानी फल के दामों में तेजी आने से बागवानों को...

कुल्लू, (दिलीप): सब्जी मंडियों में जापानी फल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। भुंतर सब्जी मंडी में जापानी फल 200 रुपए प्रतिकिलो तक बिका। जापानी फल को व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। दिसम्बर माह के पहले सप्ताह से जापानी फल के दामों में तेजी आने से बागवानों को राहत मिली है। मंडियों में सिर्फ जापानी फल ही बचा है।

ऐसे में व्यापारियों में इस ताजा फल खरीदने की होड़ मची है। भुंतर सब्जी मंडी में उत्तम क्वालिटी का जापानी फल 200 रुपए प्रतिकिलो तक बिका। पिछले सप्ताह सब्जी मंडी में जापानी फल 135 से 160 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा था। आने वाले दिनों में जापानी फल के दामों में और इजाफा होने की उम्मीद है। 

उधर, फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि बागवान अब जापानी फल को सेब के विकल्प के तौर पर देखने लगे हैं। जापानी फल से बागवान अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। किसान देवी सिंह ने बताया कि जापानी फल के दाम अच्छे मिल रहे हैं। मीडियम साइज का फल 90 व 100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!