Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 04:51 PM
चम्बा शहर के साथ लगती हरिपुर पंचायत के भद्रम गांव में 3 कमरों ेके मकान में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग एक लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चम्बा (ब्यूरो): चम्बा शहर के साथ लगती हरिपुर पंचायत के भद्रम गांव में 3 कमरों ेके मकान में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग एक लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घर अमित कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी भद्रम का है जोकि डिपो संचालक है। रविवार को सुबह ही वह सरोल स्थित अपने डिपो चला गया, वहीं उसका परिवार भी पुखरी में माता के मंदिर गया हुआ था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक घर से धुआं उठने लगा। आस-पड़ोस के लोगों ने धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना अमित कुमार को दी, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और अमित कुमार भी सरोल से अपने घर के लिए रवाना हो गया लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोग घर के ताले तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। इतने में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया लिया लेकिन जब तक आग को नियंत्रित किया गया तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। इसमें घर के फर्नीचर के अलावा कपड़े व अन्य सामान भी जल गया है। गनीमत यह रही कि उस समय घर में कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशासन की ओर से हरिपुर सर्कल के पटवारी परविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुक्सान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रभावित परिवार को लगभग एक लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। नुक्सान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। मौके पर ही पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।