फतेहपुर में भी BJP कार्यकर्ता नाराज, कृपाल परमार के खिलाफ नारेबाजी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Oct, 2017 04:33 PM

fatehpur in bjp workers angry

विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी है। जिस कारण भाजपा मंडल फतेहपुर ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

नूरपूर (भूषण शर्मा): विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी है। जिस कारण भाजपा मंडल फतेहपुर ने विरोध करना शुरू कर दिया है। आज यहां भाजपा मंडल ने बलदेव ठाकुर के प्रति अपनी आस्था बताते हुए कृपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। फतेहपुर मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मौके पर पार्टी ने जो प्रत्याशी बदला है वह कार्यकर्ता और मंडल फतेहपुर को मंजूर नहीं है। उन्होंने बलदेव ठाकुर से आग्रह किया कि वह चुनाव लड़ें। फतेहपुर की जनता आपके साथ है। 


कृपाल परमार बाहर का व्यक्ति
वहीं बलदेव ने कहा कि पार्टी ने तमाम मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया है जो सभी कार्यकर्ताओं का निर्णय होगा, वही मेरा होगा। पार्टी हाईकमान से निवेदन किया जाता है कि वह अपने फैसले को बदलें। कृपाल परमार बाहर का व्यक्ति है। इसे फतेहपुर में कोई नहीं जानता, अगर पार्टी ने अपना फैसला नहीं बदला तो कृपाल एक हजार से ज्यादा वोट नहीं ले पाएगा। अगर पार्टी अपना फैसला नहीं बदलती है तो वह जनता के कहने पर चुनाव लड़ेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!