उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा

Edited By Jyoti M, Updated: 16 Feb, 2026 09:29 AM

deputy commissioner visited churah and saluni subdivisions

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने चुराह तथा सलूणी उपमंडल का दौरा कर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चम्बा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने चुराह तथा सलूणी उपमंडल का दौरा कर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस दौरान चुराह उपमंडल मुख्यालय भंजराडू में स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन हेतु संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। 

इसके उपरांत उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिमगिरी का दौरा कर हॉस्टल में रह रहीं बालिका विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने इस दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डांड, उपमंडल सलूणी का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने तथा कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप मंडल दंडाधिकारी सलूणी चंद्र वीर सिंह, उप मंडल दंडाधिकारी चुराह राजेश कुमार जर्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!