Mandi:उपमुख्यमंत्री करेंगे अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2026 06:10 PM

deputy chief minister will inaugurate the international mahashivratri festival

इस बार अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 15 फरवरी सायं मंडी पहुंचेंगे तथा सायं 6.30 बजे पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास आरती में भाग लेंगे।

मंडी  (रजनीश) : इस बार अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 15 फरवरी सायं मंडी पहुंचेंगे तथा सायं 6.30 बजे पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास आरती में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस मंडी में रहेगा।
कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर 12.45 बजे वे भ्यूली स्थित भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत वे मंडी के अधिष्ठाता राजदेवता माधवराय की पूजा-अर्चना कर प्रथम जलेब में शामिल होकर पड्डल मेला मैदान में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन सायं वे रात्रि लगभग 10.15 बजे सेरी मंच पर आयोजित होने वाली महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!