BSL नहर में तैरता मिला शव, नहीं हो पाई पहचान

Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2018 07:11 PM

deabody recovered from bsl canal

शुक्रवार को बी.एस.एल. नहर से एक शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद लोगों और बी.एस.एल. नहर के सुरक्षा जवानों ने शीशमहल के पास एक शव को तैरते हुए देखा। इसी दौरान लोगों द्वारा सुंदरनगर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने...

सुंदरनगर (नितेश): शुक्रवार को बी.एस.एल. नहर से एक शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद लोगों और बी.एस.एल. नहर के सुरक्षा जवानों ने शीशमहल के पास एक शव को तैरते हुए देखा। इसी दौरान लोगों द्वारा सुंदरनगर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भेज दिया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। यह शव पुरुष का बताया जा रहा है। शव मिलने को लेकर लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि गत 3 महीने पहले तेल से भरा टैंकर व जीप बी.एस.एल. नहर में समा गए थे और उस घटना से संबंधित 3 लोग नहर में बह गए थे। शायद यह शव उनमें से किसी एक व्यक्ति का हो सकता है।

सैंकड़ों लोग नहर में गिरकर हो चुके हैं मौत का शिकार

गौरतलब है कि बी.एस.एल. नहर में गिरकर सैंकड़ों लोग मौत का शिकार हो चुके हैं और कई जानवर इस नहर में समा गए हैं। वहीं हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी इस नहर और जलाशय के चारों ओर बाड़बंदी तक नहीं की गई है। इसके चलते नहर और जलाशय में मरने वालों का ग्राफ कम होने की बजाय हर वर्ष बढ़ता ही जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी बी.बी.एम.बी. प्रबंधन के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने में अपने हाथ पीछे खींचता नजर आता है।

शव की जल्द कर ली जाएगी पहचान

डी.एस.पी. सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि बी.एस.एल. जलाशय से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा दिया है। सभी संबंधित थानों को शव की पहचान को लेकर सूचित किया जा रहा है और जल्दी ही शव की पहचान कर ली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!