भाजपा नेता ने पेश की इंसानियत की मिसाल, दलदल में फंसी गाय को युवाओं की मदद से किया रैस्क्यू

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2025 11:42 PM

cow rescued trapped in swamp

ब्यास नदी के किनारे अक्सर पशुओं के दलदल में फंसने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रविवार को भी कुछ ऐसा ही देखने काे मिला जब डाडासीबा के पास स्थित झील के किनारे एक गाय दलदल में फंस गई।

देहरा (सेठी): ब्यास नदी के किनारे अक्सर पशुओं के दलदल में फंसने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रविवार को भी कुछ ऐसा ही देखने काे मिला जब डाडासीबा के पास स्थित झील के किनारे एक गाय दलदल में फंस गई। इस गाय को सैर करने गए भाजपा नेता और समाजसेवी अचल पठानिया ने देखा और उसे दलदल से निकालने की कोशिश की, लेकिन बिना साधनों के प्रयास करना मुश्किल था। अचल पठानिया ने हार न मानते हुए तुरंत गांव के युवाओं को बुलाया और मिलकर गाय को दलदल से बाहर निकालने की कोशिश तेज की। हालांकि अंधेरा बढ़ने लगा, लेकिन युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। अंततः अचल पठानिया और युवाओं ने मिलकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस दौरान अचल पठानिया ने सवाल उठाया कि यह गाय किसकी थी और क्या इसके मालिक ने उसे खोजने का प्रयास किया था। हालांकि, किसी भी गाय के खोने की सूचना नहीं मिली। अचल पठानिया ने कहा कि आजकल सिर्फ दूध के लिए पशु पाले जाते हैं और बाद में उन्हें बेसहारा छोड़ दिया जाता है। अचल पठानिया ने इस समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि इंसानियत का स्तर गिरता जा रहा है। एक हिंदू होने के नाते उन्होंने अपना धर्म निभाया और गाय को बाहर निकाला। उन्होंने अपील की कि लोग जरूरत न होने पर पशुओं को बेसहारा छोड़ने से बचें। इस तरह के कृत्य से कई गौवंश अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने गाय को दलदल से बाहर निकालने में मदद करने वाले युवाओं का धन्यवाद भी किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!